बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में लैबुडवा रेलवे स्टेशन के पास सेल्फी लेते समय युवक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर मौत हो गई। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक घनश्याम गौड़ ने बताया कि नकहा जंगल से गोमतीनगर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस गैसड़ी से आ रही थी।
इसी समय एक युवक रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहा था। युवक की आयु करीब 18 वर्ष है। लोको पायलट के कई बार हार्न बजाने के बावजूद युवक रेलवे ट्रैक से नहीं हटा। ट्रेन से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और जीआरपी की तरफ से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।