फोटो-3-बलरामपुर के डीएवी इंटर कालेज में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को चार केंद्रों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) संपन्न हो गई। दो दिनों की परीक्षा में 6,472 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 3,608 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार व एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने सभी केंद्रों की निगरानी में जुटे रहे।
पीईटी की नोडल, एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम व जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंदराम ने बताया कि रविवार को चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पीईटी कराई गई। प्रथम पाली में एमएलके पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 838 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 434 ने परीक्षा छोड़ दी है। एमपीपी इंटर कॉलेज में 256 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 128 अनुपस्थित रहे।
डीएवी इंटर कॉलेज केंद्र पर 246 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, और 138 लोग परीक्षा देने नहीं आए। बालिका इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 304 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 176 लोग अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर 813 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 459 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज में 237 ने परीक्षा दी। 147 लोग अनुपस्थित रहे। डीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 266 लोग परीक्षा में शामिल हुए जबकि 118 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। बालिका इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 300 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 180 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन हुई परीक्षा में 5040 के सापेक्ष 3212 लोग शामिल हुए थे। 1828 ने परीक्षा छोड़ दी थी। रविवार को 5040 के सापेक्ष 3260 अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्र पेर पहुंचे जबकि 1780 परीक्षार्थी नदारद रहे।
उधर, परीक्षा संपन्न होने पर डीआईओएस ने प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय, परीक्षा के जिला प्रबंधक डॉ. राजीव रंजन, प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह, मेजर हरि प्रकाश वर्मा, रेखा देवी व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधवाजोत के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय को बधाई दी।