फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Mon, 22 Jun 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती नदी के सिसई घाट पर सोमवार दोपहर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई। काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के लपटेनपुरवा बिजलीपुर निवासी तोतो यादव (35) सोमवार दोपहर सिसई घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवक को डूबता देख आसपास मवेशी चरा रहे लोगों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पूर्व प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई।

काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के पिता रामअवतार ने बताया कि तोतो यादव अविवाहित थे और वर्तमान में कोई रोजगार नहीं कर रहे थे। बेटे की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें