तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सीरिया नाले के निकट शनिवार की भोर ट्रेन की चपेट में आकर जुगलीपुर देवीपाटन गांव निवासी नन्हे (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तुलसीपुर स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी जोखन यादव ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे वह गोंडा से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया था। पुलिसकर्मियों ने गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)