फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

Sat, 17 Jun 2023 07:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
27 जून को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में होगा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच की बैठक मोहल्ला पूरबटोला स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में 27 जून को लखनऊ में होने वाली हुंकार रैली की तैयारियों पर रणनीति बनाई गई। कर्मचारियों से हुंकार रैली में पहुंचने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय अध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि आगामी 27 जून को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ के चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। हुंकार रैली में प्रदेश से लाखों शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व पेंशनर्स भाग लेगें। इसी क्रम में जिले से भी हजारों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक इं. वीएन उपाध्याय ने मंच से जुड़े जनपद के समस्त सहयोगी संगठनों से अपील की है कि 27 जून को जनपद से भारी संख्या में कर्मचारी एवं शिक्षक लखनऊ चलें। अब यह लड़ाई आर-पार लड़ी जाएगी। लखनऊ जाने के लिए बस, छोटी गाड़ी एवं ट्रेन में रिजर्वेशन की व्यवस्था सभी संगठन अपने-अपने स्तर से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें