फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संस्कार बनाए रखते हुए आधुनिक शिक्षा ग्रहण करें युवतियां

Tue, 06 Oct 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में मौजूद विद्यार्थी ।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत की ओर से मंगलवार को एमएलके महाविद्यालय में क्षितिजा युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें युवतियों को उच्च शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नेहा खान, आरएसएस की कार्यवाहक नेहा भारद्वाज, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवांगी दुबे, इकाई उपाध्यक्ष रक्षिता मिश्रा और नगर अध्यक्ष मुन्नू तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवतियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इनका लाभ लेकर युवतियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज की नारी अब अबला नहीं, सबला है। उन्होंने एबीवीपी से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया।
नेहा भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का प्रतीक माना गया है। क्षितिजा का अर्थ ही क्षितिज को छूने वाली है। युवतियों को संस्कार बनाए रखते हुए आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। युवती सशक्त होगी, तभी राष्ट्र सशक्त होगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तपस्या, शिखा पांडेय और अंशिका उपाध्याय ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मंच संचालन विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति उपाध्याय ने किया। समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।
सम्मेलन में नगर जिला प्रमुख डॉ. अनुज सिंह, नगर अध्यक्ष आलोक शुक्ला, आदर्श, आनंद, वीरेंद्र, संदीप, राहुल, पलक, सलोनी, विभा, शीलू, अदिति गुप्ता, शिवांश, मंजीत, शिवम, देवांश, रिफत, रेहान एवं राज्यवर्धन सहित अन्य कार्यकर्ता व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें