फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साले की शादी में ससुराल आए युवक की हत्या... गांव के बाहर खेत में मिली लाश, हिरासत में पांच लोग

Sat, 03 May 2025 10:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में साले की शादी में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। गांव के बाहर खेत में उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
हरिश्चंद्र वर्मा की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में शुक्रवार की रात ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश गांव के बाहर खेत पर पड़ी मिली। लोगों ने देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घरवाले भी रोते-बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


घटना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के जुगली कला गांव की है। यहां रात करीब 11 गांव के बाहर लोगों ने खेत में हरिश्चंद्र वर्मा (25) का शव पड़ा देखा। हरिश्चचंद्र मूल रूप से गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरहना गांव का रहने वाला था। जुगली कला गांव में उसकी ससुराल थी। वह साले की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: 1800 बिजली कर्मचारियों ने नहीं किया फेशियल अटेंडेंस का पंजीकरण, वेतन रुका; इन जिलों के कर्मचारी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मामा राज किशोर वर्मा ने बताया कि हरिश्चंद्र अपनी पत्नी को लेकर वापस घर निकलने वाला था। इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें