फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर

विज्ञापन
आकाश ​विश्वकर्मा।-फाइल फोटो
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रामनगर निवासी आकाश विश्वकर्मा (19) और अरविंद विश्वकर्मा (20) बाइक से पचपेड़वा नाइट मैच देखने जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर ओवरब्रिज के पास शाने भांभर होटल के सामने दूसरी तरफ से आ रहे वाहन से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक विजय कुमार ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में आकाश विश्वकर्मा ने दम तोड़ दिया, जबकि अरविंद विश्वकर्मा का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
मृतक की चाची सुनीता विश्वकर्मा ने बताया कि आकाश घर का सबसे छोटा है और अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता प्रेम सागर परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं, उन्हें सूचना दी गई है। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें