बलरामपुर। गैसड़ी क्षेत्र के खखरा गांव में दुर्गा प्रतिमा देखने गए एक युवक को मामूली विवाद में पीट दिया। ग्राम भोजपुर थारू निवासी दुलारी ने बताया कि मेरा लड़का शक्तिमान 27 सितंबर की रात नौ बजे अनुज की अंगुली से मोबाइल टच हो गया। इस बात पर उन्होंने गांव के मिथलेश, राजबहादुर व सोनू के साथ मिलकर मेरे बेटे को लाठी-डंडों से पीटा। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।