फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवा उद्यमी जिले में रोजगार सृजन को देंगे रफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। युवा उद्यमी जिले में रोजगार सृजन को रफ्तार देंगे। जिले के 70 युवक-युवतियों ने अपना निजी उद्यम लगाने के लिए बैंकों से ब्याजमुक्त पांच-पांच लाख रुपये का ऋण लिया है। इससे जिले के 500 बेरोजगारों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जिले के 700 युवक-युवतियों को ऋण दिलाने का लक्ष्य है। 21 से 40 वर्ष के युवक-युवतियों को उद्यम लगाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण स्वीकृत हुआ है। जिसमें 50 हजार रुपये छूट भी मिलेगी। तीन लाख रुपये का ऋण लेकर पारुल गुप्ता व पांच लाख का ऋण लेकर ज्योति साहू सिलाई का कारोबार शुरु करेंगी।
पारुल व ज्योति बताती हैं कि संस्थान में महिलाओं को सिलाई का हुनर सिखाएंगी। इसमेंं महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मुहैया कराएंगी। फर्नीचर का उद्योग लगाने के लिए पांच लाख रुपये का ऋण लेने अमित कुमार गुप्ता काफी उत्साहित हैं। बताते हैं कि उद्योग लगाकर खुद आत्मनिर्भर बनेंगे और युवाओं को रोजगार भी देंगे। सुषमा श्रीवास्तव ने ब्यूटी पार्लर के लिए ढाई लाख रुपये का ऋण लिया है। इसी तरह से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से अब तक 70 युवक-युवतियों ने बैंकों से ऋण लेकर कारोबार का सपना बुना है। उद्योग में निर्माण से जुड़ी नई इकाइयों तथा सेवा क्षेत्र में बिक्री से जुड़ी परियोजनाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

चार वर्ष तक सौ प्रतिशत ब्याजमुक्त ऋण
पहले चरण में पांच लाख की परियोजनाओं पर चार वर्ष तक 100 प्रतिशत ब्याजमुक्त ऋण मिलेगा। बलरामपुर आकांक्षी जिला होने के चलते यहां के युवाओंं को पांच लाख रुपये ऋण पर सिर्फ 10 प्रतिशत अंशदान ही जमा करना है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना तथा कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को शामिल किया जा रहा है।



रोजगार के साथ बढ़ेगी अर्थव्यवस्था



मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान से युवक-युवतियों को बैंक से पांच-पांच लाख रुपये का ऋण दिलाया जा रहा है। युवक-युवतियां अपना कारोबार करके आत्मनिर्भर बनेंगे और रोजगार के अवसर भी मुहैया कराएंगे। इससे जिले व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन




राजेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें