योग वेलनेस सेंटर पर शुक्रवार को योगाभ्यास करती महिलाएं।-संवाद
बलरामपुर। नियमित योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योगाभ्यास से पुरानी बीमारियों से निजात मिल सकती है। मोटापा व तनाव की समस्या दूर होती है। योग वेलनेस सेंटर पर प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का आयोजन होता है। इसमें शामिल होकर कोई भी योगाभ्यास कर सकता है। ये बातें शुक्रवार को अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष/प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने लोगों को योग/प्राणायाम सिखाते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मोटापा, तनाव, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, डायबिटीज, कब्ज, घुटनों के दर्द, कमर दर्द, गठिया रोग व बवासीर जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोग नियमित योग/प्राणायाम कर स्वस्थ हो सकते हैं।