महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव पर प्रसूता को उपहार देतीं महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा।
बलरामपुर। महिला कल्याण विभाग ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया। इसमें बिटिया के जन्म पर कार्यक्रम का आयोजन कर मिठाई का वितरण किया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सरकार बेटियों को लेकर गंभीर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक पर नजर है। कन्या सुमंगला योजना से बेटियों की शिक्षा को लेकर भविष्य सुरक्षित हो रहा है। सीएमएस डॉ. विनीता राय ने जन्म लेने के 24 घंटे के भीतर चार बेटियों की मां को बधाई पत्र व वस्त्र देते हुए मिठाई दी। कार्यक्रम में अमित सिंह, जिला समन्वयक राधिका मिश्रा, सुनील पासवान, राजेश व सुनील वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।