फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूर्व विधायक की शिकायत के बाद हटाए गए एक्सईएन

Fri, 16 Aug 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से की थी फर्जी भुगतान व भ्रष्टाचार की शिकायत
विज्ञापन

जांच के लिए गठित टीम को फर्जी दस्तावेज देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सिविल भानू प्रताप यादव की शिकायत की थी। जिस पर जांच चल रही थी। इसी बीच अधिशासी अभियंता का तबादला स्टॉफ आफिसर बहराइच-श्रावस्ती वृत्त लोक निर्माण विभाग बहराइच में कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर कहा था कि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में तैनात तत्कालीन अधिशासी अभियंता के खिलाफ फर्जी भुगतान एवं भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान तैनात अधिशासी अभियंता पर जिले में आई गठित टीम को फर्जी दस्तावेज देने का आरोप है। इसके चलते आज तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। इसी बीच विशेष सचिव प्रभुनाथ ने अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें