फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर मांगा जगत कल्याण

विज्ञापन
बलरामपुर के बरदौलिया बाजार में मां दुर्गा का पंडाल।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र द्वितीया के दिन ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की गई। शुक्रवार को सभी देवी मंदिरों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर व बिजलेश्वरी देवी मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में देवी दर्शन के साथ-साथ मुंडन, कर्णछेदन एवं जनेऊ संस्कार भी कराए गए।
विज्ञापन

नवरात्र द्वितीया के दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना का विधान है। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए शुक्रवार की भोर पहर से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में श्रद्धालु प्रात: काल सूर्यकुंड में स्नान कर मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना के लिए कतारबद्ध हो गए। माता के जयकारे से जहां पूरा क्षेत्र गुंजायमान होने लगा।
वहीं धूप व अगरबत्ती की सुगंध से वातावरण देवीमय हो गया। भक्तों ने चुनरी व नारियल चढ़ाकर मां पाटेश्वरी से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर के साथ-साथ बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर, नगर स्थित झारखंडी मंदिर, कालीमाता मंदिर, समय माता मंदिर, बड़की बहिनी थान, उतरौला स्थित ज्वालादेवी मंदिर एवं तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, रहिया देवी मंदिर व झिंगहा माता मंदिर में भी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। इसके अलावा जिलेभर में सजाए गए पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


डीआईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर एवं शारदीय नवरात्र मेला में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा में लगाए गए अधिकारी व कर्मचारियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने की बात कही। इसके बाद मेला कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, बैरियर एवं पार्किंग व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर एसपी विकास कुमार, एएसपी योगेश कुमार, सीओ तुलसीपुर राकेश कुमार सिंह, सीओ ललिया ज्योतिश्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें