फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

विज्ञापन
बलरामपुर में सजे मां दुर्गा के पांडाल में पूजा अर्चना करते लोग। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने सब्जी व अन्न का दान कर माता कूष्मांडा से धन धान्य एवं विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में भोर पहर से ही श्रद्घालु जुटने लगे। श्रद्धालुओं ने सूर्यकुण्ड में स्नान करने के बाद कतारबद्ध होकर मां पाटेश्वरी का दर्शन किया। नारियल व चुनरी चढ़ाई। बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर स्थित बिजलीपुर मंदिर में भी मां बिजलेश्वरी एवं श्रीयंत्र की पूजा के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
तुलसीपुर के नई देवी मंदिर, सुहेलवा जंगल स्थित रहिया देवी मंदिर, नगर स्थित झारखण्डी मंदिर, सम्मय माता मंदिर, काली थान, बडिक़ी बहिनी मंदिर एवं उतरौला स्थित ज्वाला महरानी मंदिर में भी माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें