फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रधान डाकघर में दो शिफ्ट में काम शुरू, अपडेट हुए 301 आधार कार्ड

विज्ञापन
बलरामपुर के महराजगंज तराई में बनाया जा रहा लोगों का आधारकार्ड।-संवाद
विज्ञापन
महाराजगंज तराई/ बलरामपुर। हमारा आधार, हमारा अधिकार की मुहिम के तहत मंगलवार से मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में दो शिफ्ट में आधार कार्ड का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को राहत मिली। एक दिन में 301 आधार कार्ड अपडेट करने दावा किया जा रहा है। वहीं, गुलरिहा हिसामपुर में शिविर में 85 आवेदकों के आधार कार्ड की समस्या का समाधान किया गया।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के डाक सहायक अक्षय वर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे से आधार केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया। शाम आठ बजे तक केंद्र पर आने वाले लोगों का आधार बनाने एवं संशोधन का काम किया गया। सर्वर में समस्या आने के कारण काम में थोड़ी देर के लिए बाधा आई। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर नरेंद्र प्रताप ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उप डाकघर उतरौला में 44, पचपेड़वा में 68 लोगों के आधार बनाए गए हैं। वहीं रेहरा बाजार में सर्वर की समस्या दिन भर बरकरार रही, फिर भी करीब 50 लोगों को आधार का टोकन दिया गया है। मथुरा बाजार में 26 व शिवपुरा में 38 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए हैं। डाक अधीक्षक किरन सिंह ने 301 आधार कार्ड अपडेट करने का दावा किया है।


दो दिवसीय विशेष आधार शिविर शुरू
महराजगंज तराई के गुलरिहा हिसामपुर पंचायत भवन में आधार नामांकन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। डाकपाल बलरामपुर विनोद वर्मा ने बताया कि आधार कार्ड बनाने व उसे अपडेट कराने के लिए शिविर के पहले दिन 34 आधार कार्ड के मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। 0 से 5 साल के 26 नए आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही अन्य अपडेट में 25 आधार कार्ड अपडेट किए गए। ग्राम प्रधान अमन वर्मा, अरुण वर्मा, डाक विभाग के चंद्र देव तिवारी, सत्यदेव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें