फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से पहले पूरा हो विश्वविद्यालय और रिंग रोड का काम

Tue, 26 May 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-7- बलरामपुर में निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त दुर्ग
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ निर्माणाधीन रिंग रोड व मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा कर समयबद्ध ढंग से लोकार्पण की तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




मंडलायुक्त ने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण कराया जाए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी आवास, फैकल्टी भवन, लाइब्रेरी भवन, लिफ्ट इंस्टॉलेशन, इलेक्ट्रिकल वर्क, पेंटिंग, पेयजल व्यवस्था, सीवर सिस्टम, सड़क और परिसर के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। साथ ही अग्निशमन एवं आपदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तकनीकी मानकों के अनुपालन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने ड्रेनेज व्यवस्था को और मजबूत बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण बेहतर किए जाने पर भी बल दिया।



इसके बाद मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पॉइंट 3.800 और 5.400 पर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को बारिश शुरू होने से पहले एप्रोच मार्ग समेत सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित संस्था पर जुर्माना समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एनएच विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें