फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल पद पर कार्य करें शिक्षकः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी शिक्षकों को मूल पद पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है। शासन के फरमान पर डीएम कृष्णा करुणेश ने इस आशय का निर्णय जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए हरिहर प्रसाद ने शनिवार को बताया कि राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान निशातगंज लखनऊ ने 22 अक्तूबर 2019 को सभी एनपीआरसी समन्वयक एवं बीआरसी/यूआरसी सह समन्वयकों को उनके मूल पद एवं विद्यालय में कार्य करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यह निर्णय अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर लिया गया है। शासन के निर्देशानुसार एवं डीएम की अनुमति से जिले के सभी ऐसे शिक्षकों को जो एनपीआरसी समन्वयक एवं बीआरसी/यूआरसी सह समन्वयकों के पदों पर कार्य कर रहे थे वे तत्काल अपने स्कूल पहुंचकर मूल पद पर जॉइन कर लें और बच्चों को शिक्षण कार्य कराना प्रारंभ कर दें। बीएसए ने सभी बीईओ को भी इस संबंध में निर्देश जारी किया है। बैंकों को भी सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें