फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला अस्पताल को मिला कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की शनिवार को जारी रैंकिंग में 76.44 अंकों के साथ जिला महिला अस्पताल ने कायाकल्प अवार्ड अपने नाम कर लिया। कायाकल्प में चयनित होने पर अस्पताल को तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

गुणवत्ता सलाहकार डॉ. अनामिका सिंह ने बताया कि अस्पतालों की व्यवस्था की पड़ताल के लिए कायाकल्प अवार्ड शुरू किया गया था। तीन चरण में इसके लिए परीक्षण किया गया था। साफ सफाई, मरीजों की संतुष्टि के साथ ही इलाज की व्यवस्था व अभिलेखों की जांच की गई थी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने रैंकिंग जारी की।
इसमें बलरामपुर के जिला महिला चिकित्सालय का चयन किया गया है। 10 व 11 जनवरी को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम जिला महिला अस्पताल व जिला संयुक्त अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता का कहना है कि टीम के भ्रमण को देखते हुए कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुुमार ने शनिवार को कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कोविड के संक्रमण को देखते हुए सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में एसीएमओ डॉ. एके सिंघल व डॉ. बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें