फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर ब्लॉक में दस-दस स्कूल बनेंगे मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही जिले के सभी ब्लॉकों में दस-दस प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि सभी ब्लॉकों में 10-10 मॉडल विद्यालय विकसित किए जाएं। इन विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, फर्नीचर की व्यवस्था, कक्षा में टाइल्स व वॉल पेंटिंग कराई जाए।
बीएसए कल्पना देवी ने रेहरा बाजार में प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। बताया कि प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख में छात्रों को स्कूल तक लाने के लिए स्कूल में मिनी बस की व्यवस्था के साथ-साथ कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा की प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख की तर्ज पर मॉडल स्कूल विकसित किए जाएं। इसके लिए कंपोजिट ग्रांट, ग्राम निधि व सीएसआर से फंड की व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, डीसी मनरेगा सूबेदार सिंह यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें