फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदान में पीछे रहीं बलरामपुर की महिलाएं

Sat, 06 May 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव के मतदान में बलरामपुर नगर पालिका परिषद के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 25 वार्डों के 103 बूथों पर मतदान में महिलाएं पिछड़ गईं। मात्र 52.82 प्रतिशत महिलाओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया है, जबकि 54.40 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले हैं। मतदान की स्थिति सामने आने के बाद अब नेताओं ने बूथवार मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर पालिका परिषद के 72319 मतदाताओं में से 38038 पुरुष व 34011 महिला मतदाता थीं। इसमें से 20 हजार 840 पुरुष व 17 हजार 965 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह बात अलग है कि भगवतीगंज दक्षिणी के बूथ संख्या तीन व चार, नई बस्ती के बूथ नंबर 13, 14, विशुनीपुर रिजर्व के 17, 18, 19, पहलवारा के 23, 25, अचलापुर नीलबाग के 28, गदुरहवा दक्षिणी के बूथ नंबर 33, 34 पर महिलाएं मतदान में आगे रहीं।


एमडीके में पिंक बूथ बनाए गए केंद्र पर चार बूथ थे। इसमें से तीन बूथों पर महिलाएं मतदान में आगे रहीं। पूरब टोला पश्चिमी के बूथ संख्या 91 में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां पर 401 पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष सिर्फ 112, 331 महिला मतदाताओं के सापेक्ष मात्र 85 ने ही कुल 26.91 फीसदी मतदान किया है।
विज्ञापन



मतदान के आंकड़ों को लेकर अब राजनीतिक दल मंथन कर रहे हैं। कहीं किसी बूथ की बढ़त उन्हें चिंता में डाल रही है तो कहीं की स्थिति को वह बैलेंस मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन







बलरामपुर नगर पालिका परिषद में मतदान में अव्वल बूथ
पुरानी बाजार-गर्ल्स इंटर कॉलेज बलरामपुर कमरा नंबर 15 - 75 प्रतिशत
भगवतीगंज दक्षिणी-आदर्श विद्यालय भगवतीगंज कमरा नंबर 01 - 67.20 प्रतिशत
विशुनीपुर रिजर्व-भगवती आदर्श विद्यालय धर्मपुर खंड नहर बालागंज कक्ष संख्या 02- 65.04 प्रतिशत
नईबाजार उत्तरी- डीएवी इंटर कॉलेज जूनियर कमरा नंबर 06 - 64.73 प्रतिशत
नईबाजार दक्षिणी- एमएलके कॉलेज आर्ट फैकल्टी दक्षिणी भाग कमरा नंबर 28- 64.30 प्रतिशत।







बलरामपुर नगर पालिका परिषद में मतदान में फिसड्डी बूथ
पूरब टोला पश्चिमी-एमएलके कॉलेज आर्ट फैकल्टी उत्तरी भाग कमरा नंबर 15- 26.91 प्रतिशत
सब्जी मंडी-प्राचीन प्राथमिक पाठशाला पुरैनिया तालाब कमरा नंबर 02- 34.80 प्रतिशत
अस्पताल वार्ड पुरैनिया-एमडीके बालिका विद्यालय पुरैनिया तालाब कमरा नंबर 02 - 38.56 प्रतिशत
अंधियारी बाग-गर्ल्स इंटर कॉलेज छोटा स्कूल नया भवन कमरा नंबर 27- 38.66 प्रतिशत
बस स्टेशन वार्ड- जिला पंचायत पश्चिम उत्तर हाल - 41.35 प्रतिशत
(नोट: यह आंकड़े राजनीतिक दलों से जुटाए गए हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें