फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंचायत भवन में मिलेंगी 335 प्रकार की सेवाएं

Sat, 06 May 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की 794 ग्राम पंचायतों में रह रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब ग्रामीणों को गांव में ही परिवार रजिस्टर, जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र, राशनकार्ड, खतौनी, पेंशन के लिए पंजीकरण, रोजगार पंजीकरण समेत 335 प्रकार की सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। अब उन्हें पंचायत भवन में ही इन सभी का लाभ मिल सकेगा। पंचायत भवन में तैनात पंचायत सहायक ग्रामीणों का पंजीकरण कर प्रमाणपत्र बनाएंगे। 64 पंचायत सचिवालय में ऑनलाइन सेवाएं शुरू भी हो गई हैं। इन गांवों के लोगों का गांव में पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीणों को कागजात बनवाने के लिए तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर न काटना पड़े, इसके लिए शासन की तरफ से गांव में व्यवस्था की गई है। गांव में परिवार रजिस्टर, जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र, राशनकार्ड, खतौनी, पेंशन के लिए पंजीकरण की सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उनके समय व पैसे दोनों की बचत होगी।


ग्राम पंचायत रोवारी, गोंदीपुर, फरेंदा, शंकरपुर, शीतलापुर, रमवापुर, विशुनापुर टनटनवा, सिरसिया व चैनपुर बड़रिया समेत 64 गांवों में ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गई है। यहां के लोगों को गांव में 335 प्रकार की सेवाएं मिलने लगी हैं। जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप ने बताया कि शासन की तरफ से सभी पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर, फर्नीचर आदि की व्यवस्था उपलब्ध है। प्रमाणपत्र बनाने व ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। शीघ्र ही सभी ग्राम पंचायतों में प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें