फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तालाबों में मछली पालन से आत्मनिर्भर बनेंगी 31 समूह की दीदियां

Sat, 14 Nov 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहराबाजार। अब ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। गांव में ही मछली पालन कर वे अपने परिवार की आमदनी बढ़ा सकेंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकासखंड की 31 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। बीबी रामजी योजना के तहत चयनित महिलाओं की निजी जमीन पर तालाबों की खोदाई कराई जा रही है। फिलहाल 12 तालाबों पर काम शुरू हो चुका है, जबकि शेष तालाबों की खोदाई भी जल्द शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


योजना से जुड़ने वाली महिलाओं के लिए ये तालाब रोजगार का नया जरिया बनेंगे। स्वयं सहायता समूह की सदस्य ललिता देवी, पुष्पा देवी, बिद्दावती, साजियावती, कृष्णावती, रजिया, तरन्नुमनिशा, मेहरूननिशा, शहाबुननिशा और निर्मला ने बताया कि पहले उनके पास आय का कोई नियमित साधन नहीं था। योजना के तहत बिना किसी खर्च के तालाब की खोदाई होने से अब उन्हें मछली पालन शुरू करने का अवसर मिलेगा। मछलियां तैयार होने के बाद उन्हें स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। इससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय और ब्लॉक मिशन प्रबंधक अर्जुन सिंह व ओंकार वर्मा ने बताया कि योजना के तहत 31 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का चयन किया गया है। तालाब तैयार होने के बाद उन्हें अनुदान पर मछली के बच्चे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही मछली पालन के लिए जरूरी सहयोग भी दिया जाएगा, ताकि महिलाएं इस व्यवसाय को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि महिलाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना योजना का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें