फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चूल्हा चौका छोड़ मतदान करने पहुंचीं महिलाएं

Thu, 04 May 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव में महिलाओं ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शाम तक बूथों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। यही नहीं, कई बूथों पर तो पार्टियों ने महिला एजेंट भी बनाए थे।
विज्ञापन



शहर के जिला पंचायत बूथ पर सुबह साढ़े सात बजे लाइन में लगी सिविल लाइन की सुषमा व प्रतिमा का कहना था कि आज स्कूल बंद है, बच्चे सो रहे हैं। सोचा पहले वोट डाल आएं, फिर जाकर नाश्ता बनाएंगे। एमपीपी इंटर कॉलेज के बूथ पर लाइन में लगीं अनुराधा, प्रिया, सोनम, बबली, पूजा का कहना था कि अभी मौसम ठंडा है। इसलिए पहले वोट डाल दें, फिर कोई काम किया जाएगा।


एमडीके बूथ हो या एमएलके महाविद्यालय, गर्ल्स कॉलेज हो या फिर भगवतीगंज में बना बूथ। हर बूथ पर महिलाओं की लाइन लगी रही। महिलाओं ने इस बार कंधे से कंधा मिलाकर मतदान में अपनी हिस्सेदारी निभाई है। सुबह से लेकर शाम तक मतदान केंद्रों पर भीड़ रही। अध्यक्ष के साथ ही कई वार्डों में महिला प्रत्याशी व महिला एजेंट महिलाओं के मतदान को लेकर फिक्रमंद दिखे।
विज्ञापन









महिलाएं बोलीं, राष्ट्र धर्म का किया पालन
पुरैनिया तालाब की श्रुति त्रिपाठी का कहना है कि मतदान करके हमें यह अहसास हुआ कि हमने राष्ट्रधर्म का पालन किया है। यह हमारा अधिकार है। कोमल ने पहली बार वोट डाला है। मतदान करके वह बेहद खुश हैं। पचपेड़वा की अर्पिता कसौंधन का कहना है कि पहली बार वोट देकर हमें यह अहसास हो रहा है कि लोकतंत्र में किसकी, क्या भूमिका होती है। मतदान से ही सरकार बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें