बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर के मेले में महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई है। जनपद जनपद गोंडा थाना छपिया के ग्राम नगरा बुजुर्ग निवासी सुमन पांडेय 26 सितंबर को दोपहर ढाई बजे मां पाटेश्वरी का दर्शन कर चबूतरे के पास नारियल फोड रही थी, तभी गले में पहनी सोने की चेन चोरी हो गई। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर राज कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।