हरैया सतघरवा। क्षेत्र के छीटनडीह गांव में शुक्रवार को पूनम देवी (53) का शव दुपट्टे के सहारे टीन शेड की बल्लियों से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पति बजरंग तिवारी से पूरी जानकारी की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच कई संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। (संवाद)