फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात/महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के मिश्रीडीह गांव में जहरीले जंतु के काटने से एक महिला की मौत हो गई है। थाना महराजगंज तराई की मिश्रीडीह निवासी राजू ने बुधवार को बताया कि उनकी पत्नी शीला (30) घर में बर्तन उठा रही थी।
विज्ञापन

तभी उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। शीला को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। वहां भी सुधार न होने पर डॉक्टर ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में शीला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें