फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फांसी लगाकर महिला व पुरुष ने की खुदकुशी

Mon, 26 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा/ललिया (बलरामपुर)। जिले की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुरुष व एक महिला का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पहली घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के कठौवा गांव में हुई। यहां 23 वर्षीय सुदामा का शव सोमवार की सुबह उनके कमरे में छत की सरिया से लटकता मिला है। प्रभारी थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि घटना का कारण पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थी। पत्नी के वापस न लौटने से युवक मानसिक तनाव में रहता था। मृतक की मां चन्नावती ने आत्महत्या की तहरीर दी है। शव का पीएम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी घटना ललिया थाना क्षेत्र के राजपुर सिरहिया गांव में हुई। जहां सोमवार को सास-ससुर के खेत में चले जाने पर 28 वर्षीय रेनू देवी ने साड़ी के सहारे छत के कुंडे से फांसी लगा ली। मृतका के ससुर राजित राम यादव ने बताया कि उनका बेटा परदेश में है। सुबह हम लोग खेत में काम करने गए थे बहू घर में अकेली थी। दोपहर में घर के तरफ हल्ला-गोहार होने पर हम लोग दौड़ कर घर पहुंचे। वहां देखा कि बहू ने छत के कुंडे से फांसी लगा ली है। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें