फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बकरीद में 24 घंटे होगी पेयजलापूर्ति

Mon, 26 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बकरीद को देखते हुए नगर पालिका सभागार में सोमवार को कर्मचारियों की बैठक हुई। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सफाई निरीक्षक बहोरन सिंह व सफाई प्रभारी सुरेश गुप्ता को निर्देश दिया कि 29 जून से 01 जुलाई तक बकरीद मनाया जाएगा। इस दौरान सफाई नायक व सफाईकर्मियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। तीनों दिन सभी मस्जिद व ईदगाहों के साथ कब्रिस्तान व मजारों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराकर चूना व पानी का छिड़काव कराया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जलकर प्रभारी अनिल कुमार को निर्देश दिया कि नमाजियों के वजू बनाने के लिए बकरीद की सुबह सभी मस्जिद व ईदगाह के पास पानी का स्टैंड पोस्ट व टैंकर खड़ा किया जाए। तीन दिनों तक 24 घंटे जलापूर्ति की जाए। बिजली न रहने पर जलकर के जनरेटर से ओवरहेड टैंक में पानी भरकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र कुमार, रामेश्वर यादव, राम नरायन व अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें