फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर को बनाएंगे आदर्श, कराएंगे समग्र विकास

Sun, 14 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की दो नगर पालिका परिषद एवं तीन नगर पंचायतों के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। तीन नगर निकायों में भाजपा एवं दो पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल होते ही प्रत्याशियों के साथ ही कार्यकर्ता भी हर्ष एवं उल्लास से झूम उठे। विजयी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में नगर के विकास के लिए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि शहर को आदर्श बनाने के साथ ही समग्र विकास कराएंगे।
विज्ञापन






विकास के साथ ही जनता के सुख-दुख का रखेंगे ख्याल
बलरामपुर नगर की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें विजयी बनाया है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। नगर का चहुंमुखी विकास कराने के साथ ही जनता के सुख-दुख का ख्याल रखूंगा। नगर में सफाई, पथ प्रकाश व जलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही चौराहों का सौंदर्यीकरण, पार्कों का निर्माण एवं पार्किंग की व्यवस्था पहली प्राथमिकता होगी।
-डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, विजयी प्रत्याशी, नगर पालिका परिषद बलरामपुर







नगर का कराएंगे सर्वांगीण विकास
नगर निकाय चुनाव में जनता ने जो उम्मीद जताई है, उस पर खरा उतरने की यथासंभव कोशिश करूंगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पति अनूप चंद्र गुप्ता के अधूरे कार्यों को पूरा करूंगी। नगर का सर्वांगीण विकास कराऊंगी। नगर की समस्याओं को दूर करना और जनता की जरूरत को पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

-सविता गुप्ता, विजयी प्रत्याशी नगर पालिका परिषद उतरौला







अधूरे कार्यों को कराया जाएगा पूरा
तुलसीपुर की जनता ने हमें पहले भी सेवा का अवसर दिया था और फिर हम पर भरोसा जताया है। जनता के भरोसे पर खरा उतरना ही हमारे राजनीतिक जीवन का उद्देश्य है। पिछले कार्यकाल में जो भी विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा कराना पहली प्राथमिकता है। नगर को साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
- कहकशां फिरोज, विजयी प्रत्याशी, नगर पंचायत तुलसीपुर







विकास कराकर पचपेड़वा को बनाएंगे आदर्श नगर
पचपेड़वा नगर पंचायत के चुनाव में जनता ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में हमें अपना अध्यक्ष चुना है। इस जीत के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ नगर की जनता के प्रति जितना भी आभार व्यक्त करूं कम है। जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें चुना है, उसे हर हाल में पूरा करूंगा। नगर का चहुंमुखी विकास कराकर पचपेड़वा को आदर्श नगर बनाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।



-रवि वर्मा, विजयी प्रत्याशी नगर पंचायत पचपेड़वा


जनता की सेवा के लिए दिन-रात रहूंगा तत्पर
नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद गैसड़ी की जनता ने हमें अपना पहला चेयरमैन चुना है। पहला चेयरमैन होने का गौरव हमें जनता ने दिया है, इसलिए उनकी सेवा के लिए मैं दिन-रात तत्पर रहूंगा। गैसड़ी की बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराना, वार्डों में जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था कराना तथा पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। नगर का चहुंमुखी विकास कराने के साथ ही जनता के सुख-दुख में भागीदार बनूंगा।
विज्ञापन

-प्रिंस वर्मा, विजयी प्रत्याशी, नगर पंचायत गैसड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें