बलरामपुर। जिले की पांचों नगर निकायों के लिए शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा का जादू चला। तीन निकायों में भाजपा ने जीत हासिल की। बलरामपुर नगर पालिका परिषद में भाजपा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, गैसड़ी व तुलसीपुर में निर्दलीयों ने जीत हासिल की। पिछले चुनाव में एक-एक सीट हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। देर शाम परिणाम जारी कर दिए गए।
बलरामपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर भाजपा के धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 16 हजार 955 मत पाकर जीत हासिल की। बसपा के शाबान अली को 9367, सपा की इशरत जमाल को 9120, कांग्रेस की शबाना को 533, आम आदमी पार्टी के मोहम्मद अरशद को 113, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के करुण कुमार मिश्र को 40, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सिकंदर को 226, निर्दलीय मोहम्मद रफीक को 435, मोहम्मद लईक को 133, घिर्राऊ को 114, ओम प्रकाश को 100, सईद अहमद को 83, रवि प्रताप को 74, धर्मेंद्र कुमार सैनी को 56, किताबुन्निशां को 19 व रूबीना को 17 मत मिले।
उतरौला नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की सविता गुप्ता ने 7635 वोट पाकर जीत हासिल की। सपा समर्थित मलिक एजाज अहमद को 7331, कांग्रेस के मंजूर उर्फ मोहमद मंजूर को 316, बसपा के राजा को 245, निर्दलीय मोहम्मद अबरार को 304, राजू को 110, रब्बू को 27, शारदा को 25 मत मिले।
गैसड़ी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रिंस कुमार ने 1983 वोट पाकर जीत का डंका बजाया है। यहां पर सपा के कमालुद्दीन को 1821, भाजपा के मदन लाल को 1646, बसपा के मोहम्मद इरशाद को 128, कांग्रेस के विजय पाल सिंह को 111, आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार को 12, निर्दलीय सलीम अहमद को 686, नुरूल हसन को 455, संजय कुमार को 380, नसीम अहमद खां को 152, रवि कुमार को 135, फखरुद्दीन को 87, जीसान नसीम को 43, लक्ष्मी देवी को 13 व राम छबीले को चार वोट मिले।
पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के रवि कुमार 4399 मत पाकर विजयी हुए हैं। यहां पर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के इसहाक अहमद खान को 788, सपा के मेराज अहमद को 1844, निर्दलीय अजीजुर्रहमान को 123 मत, अरबी हसन को 20, आफताब आलम खां को 105, कल्बे अली को 901, जुबेर अहमद को 351, नाजमा खातून को 45, मंजूर आलम खां को 3547, रियाज अहमद को 51, मोहम्मद शमीम को 38, शहबाज अहमद को 723, समन मलिक को 16, मोहम्मद साजिद खान को 308 वोट मिले।
तुलसीपुर नगर पंचायत से निर्दलीय कहकशां ने 7960 मत पाकर जीत हासिल की। भाजपा की रंजना गुप्ता को 4095, सपा की निर्मला कुमारी को 765, बसपा की मीना शाह को 305, कमरुन्निशा को 28, नसीमा बेगम को 18, पूनम को 629, प्रियंका को 111, महरूल निशा को 355, मुन्नू तिवारी को 65, रजनी देवी को 71, रेनू को 127, शकीला को 12, शबनम को 10, साजिदा खातून को तीन, साहिदा खातून को छह, सुधा देवी को 13 वोट मिले।