बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश ने नगर निकायों व ग्रामीण बाजारों में साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानें व प्रतिष्ठान खुली पाए जाने पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत अगले वर्ष 2021 में शासन ने साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है कि साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानें व प्रतिष्ठान हरहाल में बंद कराएं।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर मंगलवार, नगर पालिका परिषद उतरौला में सोमवार, रेहरा बाजार में मंगलवार, श्रीदत्तगंज बाजार में रविवार और नगर पंचायत तुलसीपुर, पचपेड़वा, सादुल्लाहनगर, महराजगंज तराई व गैसड़ी बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। अनुपालन कराने में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।