फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में निकालेंगे मशाल जुलूस

विज्ञापन
बलरामपुर के सिंचाई विभाग में आंदोलन की रणनीति बनाते कर्मचारी ।-स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से शुक्रवार को सिंचाई विभाग स्थित संघ भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महासचिव दिलीप चौहान ने व संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष तुलाराम गिरी ने किया।
विज्ञापन

बैठक में टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर चल रहे अभियान के दूसरे चरण के तहत 13 अप्रैल को प्रस्तावित मशाल जुलूस को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। महासचिव ने कहा कि शिक्षक की पाती अभियान को प्रदेशभर में व्यापक समर्थन मिला, जिससे शिक्षकों की एकजुटता का स्पष्ट संदेश सरकार तक पहुंचा है। बैठक में ब्लॉक स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित करने और बैनर-पोस्टर के जरिये प्रचार बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, अरुण कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, डा. अनूप कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, अनुराग रस्तोगी, मोहम्मद शाकिर इकबाल, विनोद चौहान व शिवाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें