गोंडा। जिले के 2609 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले तीन लाख से अधिक बच्चों को अब हर बृहस्पतिवार को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाएगा। पीएम पोषण योजना के तहत यह व्यवस्था सर्दियों के मौसम में छात्रों के सेहत को देखते हुए शुरू की गई है। बच्चों को गुड़-मूंगफली की पट्टी (चिक्की) या अन्य न्यूट्रीशन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी ऊर्जा और पोषण आवश्यकता पूरी हो सके।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया जाएगा कि प्रत्येक बच्चे को 20 ग्राम सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाए। यदि किसी सप्ताह बृहस्पतिवार को अवकाश रहेगा तो इसका वितरण अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। सामग्री सुबह विद्यालय में पढ़ाई शुरू होने से पहले उपलब्ध कराई जाएगी। दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन का वितरण किया जाएगा।
इनमें से वितरण करना होगा कोई एक सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन
-मूंगफली की चिक्की (20 ग्राम प्रति छात्र)
-गुड़, तिल या मूंगफली का गजक (20 ग्राम प्रति छात्र)
लाई या रामदाना का लड्डू (20 ग्राम प्रति छात्र)
बाजरे का लड्डू (20 ग्राम प्रति छात्र)
भुना चना व गुड़ (20 ग्राम प्रति छात्र)