फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर में शुक्रवार रात व शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश के चलते कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। खस्ताहाल सड़कें तालाब बन गईं हैं। कई स्कूलों के परिसर में भी पानी भर गया है। गलियों में कीचड़ व गंदगी से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। वहीं, तेज हवा चलने से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात भारी बारिश के चलते जिला मुख्यालय में गोंडा जाने वाली मुख्य सड़क पर नगर कोतवाली के निकट घुटनों तक पानी भर गया। जर्जर सड़क में जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के नई बस्ती, चिकनी, तुलसी पार्क, नई बाजार, सिविल लाइंस व अली जान पुरवा आदि मोहल्लों में लोगों को कीचड़ व जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। तुलसीपुर, नई बस्ती व अली जान पुरवा के कई घरों में बारिश का पानी भर गया। लोग मोटर लगाकर घरों से पानी निकालते नजर आए। बारिश के चलते गैसड़ी बाजार से बिस्कोहर जाने वाली सड़क पर भी जलभराव हो गया है।
शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बारिश शुरू होते ही बिजली कट गई जो करीब चार घंटे बाद आई। इसी तरह शनिवार शाम चार बजे बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली काट दी गई। घंटों बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजू, नसीम, परवेज, सर्वेश कुमार, रोहित पांडेय आदि का कहना है कि जर्जर बिजली के तारों के कारण तेज हवा चलने अथवा बारिश होने पर बिजली काट दी जाती है। विभागीय उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें