फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 12 स्थायी पटाखा व्यवसायियों के गोदाम की हुई जांच

विज्ञापन
बलरामपुर में पटाखा व्यापारी के गोदाम की जांच करते अ​​ग्निशमन प्रभारी अंकित कुमार। स्रोत विभाग - फोटो : बहराइच के सिविल लाइन में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं सुहागिनें।
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली पर्व को अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में पटाखों की खरीदारी होने लगी है। पटाखों की आड़ में विस्फोटक गोला व बारूद की खरीद-फरोख्त न हो, इसके लिए अग्निशमन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले में 12 स्थायी पटाखा व्यापारियों के गोदामों की जांच की। व्यवसायियों को आबादी से दूर पटाखा बिक्री व स्टोर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों अयोध्या में हुए हादसे के बाद विभाग सक्रिय है। त्योहार पर कहीं कोई अनहोनी न हो, इसके लिए टीमें शहर से गांव तक जांच अभियान चला रही हैं। अवैध तरीके से पटाखा बिक्री करने वालों पर विभाग के मुखबिर नजर रख रहे हैं। विभाग की टीम ने बलरामपुर नगर, उतरौला, तुलसीपुर, मथुरा बाजार, ललिया, गैसड़ी व पचपेड़वा में स्थायी पटाखा बिक्री करने वाले लाइसेंस धारकों के गोदामों पर जांच की। अधिकारियों ने गोदाम में विस्फोटक पदार्थ व आग का प्रसार करने वाली वस्तुओं को न रखने की हिदायत दी है।
गोदाम पर रखें यह व्यवस्था
पटाखा व्यापारियों को गोदाम के पास पर्याप्त मात्रा में सीओटू व एबीसी अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था हर हाल में करनी होगी। इसके अलावा कम से कम 200 लीटर पानी, चार से पांच बाल्टी बालू रखना होगा, ताकि आग की घटना होने पर तत्काल काबू पाया जा सके। जानमाल का खतरा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंकित कुमार, अग्निशमन प्रभारी बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें