फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालंटियर्स बेटियों को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महिला कल्याण विभाग की तरफ से महिला शक्ति केंद्र योजना के तहत शुक्रवार को किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर पचपेड़वा में स्टूडेंट वॉलंटियर्स का गठन करके उन्हें एक दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। बेटियों व महिलाओं को स्टूडेंट वॉलंटियर्स जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि बेटियों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए स्टूडेंट वालंटियर्स को जागरूकता अभियान चलाना होगा। बेटियों को जागरूक करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
पारिवारिक लाभ, वृद्धा पेंशन, एमडीएम, किशोरी शिक्षा, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन, घरेलू हिंसा आदि के बारे में प्रचार-प्रसार कराने के लिए वालंटियर्स को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक राधिका मिश्रा ने कार्यशाला में बाल विवाह, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मिशन इंद्र धनुष, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनाव राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना आदि के बारे में बताया।
प्रधानाचार्य बुद्धिसागर गुप्ता, शिक्षक राजकुमार, मोहम्मद अजीजुल्लाह, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद अशरफ व सुनील कुमार पासवान आदि ने भी बेटियों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर बल दिया और वालंटियर्स को जागरूकता अभियान चलाने का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें