फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हैंडबॉल में एमपीपी कॉलेज व स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता

Fri, 13 Mar 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
स्टेडियम में ​खुशी का इजहार करती विजेता टीम के ​खिलाड़ी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन हैंडबॉल, वुशु व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक के प्रतिनिधि अमरनाथ शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबसे पहले हैंडबॉल का मुकाबला हुआ। हैंडबॉल बालक वर्ग में एमपीपी इंटर कॉलेज को पहला व नेशनल स्पोर्ट्स स्पेर्ट क्लब को दूसरा स्थान मिला। बालिका हैंडबाल में स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रथम व सीएमएस इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर ए टीम विजेता व स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर बी टीम उपविजेता रही।
वहीं, बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय को पहला व सुंदरदास राम लाल इंटर कॉलेज को दूसरा स्थान मिला। वुशु प्रतियोगिता बालिका 45 किलोग्राम भार वर्ग में कीर्ति वर्मा व 52 किलोग्राम भार वर्ग में मीनाक्षी पटेल ने बाजी मारी। इसी तरह बालक 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस गुप्त और व 48 किलोग्राम भार वर्ग में यशराज जायसवाल पहले स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आद्या सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश कुमार रावत व सचिव मो. हसन कुरैशी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें