फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ईदगाह की जमीन पर उपकेंद्र निर्माण रोकने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विकासखंड के गंगापुर लखना गांव में ईदगाह की भूमि पर स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराए जाने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने, राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश कराने और मौके की जांच की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण नुरूल हुदा, निसार अली, फकरूदीन, शेर अली, अब्दुल मालिक, मुबारक अली, निजामुद्दीन, साबिर अली, सहाबुद्दीन, निब्बर अली और अब्दुल शमीम आदि ने बताया कि गाटा संख्या 826 की कुल 0.470 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। इसमें 0.184 हेक्टेयर भूमि खसरे में ईदगाह के रूप में दर्ज होने का दावा किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार ईदगाह करीब 70 वर्ष पुरानी है। यहां आसपास के गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोग ईद और बकरीद की नमाज अदा करते हैं। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती भी रहती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ईदगाह के प्रांगण की भूमि पर स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत करा लिया गया। नक्शा-नजरी तैयार करते समय मौके पर मौजूद ईदगाह को दर्शाए बिना कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिना मौके की पैमाइश के कागजी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से मौके पर राजस्व टीम भेजकर भूमि की पैमाइश कराने और वीडियोग्राफी के साथ जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में सदर एसडीएम मनोज कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें