फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने तेंदुआ देख ग्रामीणों के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव में घर के सामने तेंदुआ बैठा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर तेंदुआ अरहर के खेत में छिप गया। गांव के आसपास तेंदुए के मंडराने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुओं से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव निवासी जोगी ने बताया कि रात के समय उनके घर के सामने एक तेंदुआ बैठा था जिसे देखकर गांव के कुत्ते भौंकने लगे। कुत्तों के भौंकने पर गांव के लोग जाग गए और टॉर्च की रोशनी जलाकर देखा तो तेंदुआ घर के सामने बैठा दिखा।
ग्रामीण राज कुमार, राजू यादव, राम सुरेश, फेरन, मंशाराम, बड़का, छोटे व छेदी आदि ने टार्च की रोशनी जलाकर तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया। तेंदुआ गांव के पास अरहर के खेत में छिप गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन तेंदुए रिहाईशी इलाकों में आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बनकटवा रेंजर को मामले की सूचना दी। रेंजर आरके सिंह ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें