फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कटौती से ग्रामीण बेहाल, रातभर अंधेरे में रहे 120 गांव

Wed, 02 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर के झंझरा मोहल्ले में बदला जा रहा केबिल।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
महाराजगंज तराई/हरैया सतघरवा/बलरामपुर। बिजली आपूर्ति में आए दिन आ रही खराबी से ग्रामीण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के हरैया फीडर में खराबी आने से करीब 120 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई गांवों में रात नौ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। इससे ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पेयजल और घरेलू कामकाज तक प्रभावित रहे।
विज्ञापन


बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, नेवासपुर, दुदुरा, खैरी, खैरा, जैयशनडीह, केवलपुर, बड़वा, कोहरौड़ा, अलाहडीह, प्रेमनगर, मदरहवा, लालनगर, सिपहिया, जुम्मनडीह, महादेव और जमुनी समेत कई गांवों के उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर आक्रोश जताया। उपभोक्ताओं कबीर, जुनैद खान, सलाहुद्दीन, ननका, शिवकुमार मिश्रा और नक्के ने बताया कि हल्की हवा या बारिश होते ही बिजली काट दी जाती है। शिकायत के बाद भी फाल्ट ठीक करने में काफी समय लग जाता है।

हरैया सतघरवा क्षेत्र में भी 33 केवी लाइन में खराबी के कारण करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रामदेव, रमेश कुमार, आशुतोष कुमार, निजामुद्दीन और मुकेश कुमार ने बताया कि लोकल फाल्ट और ओवरलोड के कारण आए दिन बिजली कटौती होती है। इससे बच्चों की पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


जेई दयाराम ने बताया कि हरैया फीडर में लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट ठीक कराने के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई। अवर अभियंता तबरेज ने भी बताया कि हरैया सतघरवा क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

शहर में जर्जर केबल बदलने का काम जारी

शहर में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए झंझरा मोहल्ले में जर्जर एबी केबल बदलने का काम चल रहा है। इससे करीब 2,000 की आबादी को लाभ मिलेगा। एसपी कार्यालय के पास 100 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर पर भी एबी केबल लगाने का कार्य प्रगति पर है। विभाग का कहना है कि इन कार्यों से विद्युत वितरण व्यवस्था मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें