फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के देवरिया इनायत गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
सादुल्लाह नगर (बलरामपुर)। रेहरा बाजार विकास खंड के ग्राम देवरिया इनायत में शमशान घाट व कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग के नहर पर पुलिया ने होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को नहर पार करने के लिए अतिरिक्त तीन किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। उन्होंने पुल निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

देवरिया इनायत के ग्राम प्रधान निजामुद्दीन चौधरी, मोहम्मद अतहर चौधरी, बाबू रजा, मोहम्मद इस्लाम, मदन कुमार, राम तेज शर्मा, रंगीलाल शर्मा, विनोद तिवारी, राजू तिवारी आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कई वर्षों से अधिकारियों से नहर पर पुल निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के सुस्त रवैये से ग्रमीणों को परेशानी होती है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नहर पर पुल बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें