फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहाड़ी नाले की कटान से सहमे ग्रामीण, 40 घरों पर खतरा

विज्ञापन
 बलरामपुर के डफालीपुरवा गांव के पास कटान करती धोबैनिया-खैरहनिया पहाड़ी नाला। संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास के चिरौंजीपुर डफालीपुरवा गांव में स्थित धोबैनिया-खैरहनिया पहाड़ी नाला इन दिनों ग्रामीणों के लिए आफत बन गया है। नेपाल से निकलने वाला यह पहाड़ी नाला धीरे-धीरे खेतों में कटान कर रहा है। इन गांव के 40 घरों पर कटान का संकट मंडरा रहा है। नाले की धारा नजीबुल्ला और जमील के घर से मात्र 20 मीटर की दूरी तक पहुंच गई है। एसडीएम तुलसीपुर ने गांव में कटान की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम नाले के किनारे कटान रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गांव को बचाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी पानी आने से अक्सर नाले में उफान आ जाता है और कटान शुरू हो जाती है। खैरहनिया, मझरेटी, उदईपुर खैरहनिया, रघुवंशपुरवा, कमदा और छिटनडीह गांव पर नाले से कटान का संकट बना हुआ है।

ग्रामीण सिपाही लाल, निजामुद्दीन, सत्तार, कल्लू, सब्बू मंगरे, जुम्मन, समीम, अतवारी और मुर्तजा का कहना है कि तटबंध नहीं बनाया गया तो चिरौंजीपुर और डफालीपुरवा गांव के करीब 40 घर नाले में समा जाएंगे। ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार, अजय सिंह और विनय कुमार ने बताया कि नाले में सिल्ट सफाई वर्षों से नहीं हुई है। जरा सी बारिश में नाले का पानी खेतों और सड़कों पर चढ़ आता है, जिससे फसलों को भारी नुकसान होता है। धान की नर्सरी सड़ जाती है, गन्ने कह फसल पीली पड़ जाती है और उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है। एसडीएम सदर हेमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि गांव के कटान की सूचना मिली है। टीम भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें