छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में वैक्सीन के प्रति जागरुक हुए ग्रामीण
- फोटो : ANI
देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी होने लगी है। संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए सभी जानकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रहे हैं। हालांकि कई लोग आज भी वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं लेकिन वैक्सीन के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक गांव में महिलाएं महत्वपूर्व भूमिका निभा रही हैं।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जिले में ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखे तरीके को अपनाया है। बलरामपुर के एक गांव में महिलाएं वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए दीवारों पर नारे लिख रही हैं और वैक्सीन लेने की सलाह दे रही हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में इस तरह से अपना योगदान देना बेहद बड़ी बात है।
बलरामपुर के जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि बलरामपुर में ग्रामीण महिलाएं दीवारों पर नारे और स्लोगन लिख रही हैं। वैक्सीनेशन प्रक्रिया को और तेज करने के लिए जागरूकता अभियान चला रही हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं की इस पहल के बाद लोग अब वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।