फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गबन के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कालू बनकट गांव के ग्राम प्रधान जाबिर अली को पुलिस ने दैवीय आपदा के पैसे के गबन के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। प्रधान के खिलाफ जुलाई में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने बताया कि उतरौला तहसील के महदेइया क्षेत्र के लेखपाल अलखराम ने 18 जुलाई को कालू बनकट गांव के प्रधान जाबिर अली व विनय वर्मा निवासी इमिलिया बनघुसरा के विरुद्ध दैवीय आपदा के पैसे के गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना एएसपी दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह की निगरानी में पुलिस ने की। जांच में लाभार्थी को सरकार द्वारा प्रदान की गई आपदा की राशि के गबन की पुष्टि होने पर ग्राम प्रधान जाबिर अली को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में धारा भी बढ़ाई गई है। प्रधान के खिलाफ मारपीट व हमले का एक मुकदमा पहले से ही चल रहा है, पंचायत राज विभाग के स्तर से भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो बार नोटिस दिया जा चुका है।


क्या था मामला
कालूबनकट गांव निवासी जन्नतुननिशा की चार बेटियों की 17 जून 2024 को कुआनो नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने दैवीय आपदा निधि से जन्नतुननिशा को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 16 जुलाई 2024 को जिला कोषागार बलरामपुर से भेजी। आरोप है कि प्रधान जाबिर अली ने 18 जुलाई को विनय मेडिकल स्टोर के नाम से संचालित खाते में छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जन्नतुननिशा को जब छल कपट की जानकारी हुई तो उसने प्रधान से पैसे मांगे, इस पर सुलह का दबाव बनाया गया। इस मामले में अब कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें