बलरामपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर हुई जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शिवदयालपुर के सहायक अध्यापक विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को डीआईओएस गोविंद राम ने डायट परिसर में विजेता शिक्षक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीआईओएस ने बताया कि दस दिसंबर को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता कराई गई थी। इसका परिणाम बीते दिन जारी किया गया था। इस अवसर डायट प्रवक्ता चंद्रमणि मिश्रा व वेद प्रकाश चौरसिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)