फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घुसपैठ की आशंका में सीमा पर सतर्कता बढ़ी

विज्ञापन
बलरामपुर के नेपाल सीमा पर कोयलाबास के पास लोगों की तलाशी करती पुलिस टीम।-संवाद
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। पाकिस्तानी नागरिकों के बंग्लादेश के रास्ते नेपाल पहुंचने की सूचना के बाद सीमा पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। नेपाल जाने और उधर से आने वाले वाहनों की संघन तलाशी करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान सीमा क्षेत्र में गांव-गांव लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में डाग स्क्वायड, बम डिटेक्टर, ट्रॉली मिरर, मेटल डिटेक्टर इत्यादि से सभी वाहनों की तलाशी की जा रही है। कोयलाबास चौकी से होकर ही नेपाल जा सकते हैं। इस लिए यहां अधिक चौकसी बरती जा रही। नेपाल सीमा खुली होने के कारण दोनों देश के लोगों का आवागमन अधिक है। कोयलाबास चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि सीमावर्ती गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ग्रामीणों को गांव में बाहरी लोगों के आने की सूचना तत्काल देने के साथ आसमान में उड़ती हुई कोई वस्तु दिखे तो उसे तुरंत बताने के बारे में बताया जा रहा है। ग्रामीणों को ड्रोन भी दिखाया जा रहा है। इससे यदि सीमा पर ड्रोन उड़ता दिखेगा तो ग्रामीण उसकी सूचना तत्काल देंगे। बताया कि पुलिस के साथ बराबर गश्त की जा रही है। सीमापार से आने वाले हर एक व्यक्ति की सघन तलाशी के बाद ही आने की अनुमति दी जाती है। तुलसीपुर क्षेत्र अधिकारी बृजनंदन राय, कोतवाली जरवा प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार के साथ पुलिस टीम और पीएससी तथा एसएसबी के जवान लगातार क्षेत्र में गस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें