फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंडो-नेपाल बाॅर्डर के गांवों में सतर्कता बढ़ी

विज्ञापन
बलरामपुर के बरदौलिया में ग्रामीणों से वार्ता करते पुलिस अ​​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। इंडो-नेपाल बाॅर्डर पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीमावर्ती गांव बरदौलिया में पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर जन संवाद किया। एसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय ने लोगों को सतर्क किया। कहा कि किसी तरह की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को बताएं।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी एएचटीयू दुर्विजय, प्रभारी निरीक्षक हरैया अभिषेक सिंह ने पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी। बैठक में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रधान, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, कोटेदार, रोजगार सेवक आदि को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र में आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों व संदिग्ध व्यक्तियों के भ्रमण पर नजर रखने के बारे में जागरूक किया गया।
सीमा से सटे गांवों में मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गोतस्करी, अवैध कटान व अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया। इस अवसर पर प्रधान रेखा सोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू श्रीवास्तव, राजेश कुमार सोनी, आलोक कुमार तिवारी, रमजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें