फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेरी माटी मेरा देश अभियान में होंगे विविध कार्यक्रम

Wed, 02 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला, बलरामपुर। विकासखंड सभागार उतरौला में बुधवार को बैठक हुई। जिसमें नौ से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले मेरी माटी मेरा देश अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

हुए खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह ने कहा कि अमृत महोत्सव योजना के समापन पर एक सप्ताह तक मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नौ से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नौ अगस्त को गांवों में मिट्टी का संग्रहण किया जाएगा।
11 अगस्त को विद्यालयों में वीरों की गाथा के साथ उनकी कहानियां सुनाई जाएंगी। उसी दिन कलश व दीए जलाए जाएंगे। 12 अगस्त को गांव में मैराथन दौड़ व शहीद स्मारकों पर पुलिस बैंड वादन, 13 अगस्त को गांवों में स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी और स्वच्छता ग्राहियों को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभिन्न समारोह आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त को मिट्टी के कलश तैयार किए जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सहयोग लिए जाने की बात कही। बैठक में कई ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें