फोटो-34-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला
बलरामपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा की ओर से 28 से 31 अक्टूबर तक जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा ने बताया कि गैसड़ी से बिस्कोहर जाने वाले मार्ग स्थित चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चौराहे का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा रखने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हुआ है।
उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को भाजपा पिछड़ा मोर्चा की ओर से कटआउट, होर्डिंग और फ्लेक्स के जरिए सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का प्रचार किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में मौजूद उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोया था। उनकी जयंती पर 31 अक्टूबर को जिलेभर में रन फॉर यूनिटी आयोजित होगी। उन्होंने लोगों से कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अवधेश पांडेय और अमरनाथ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।